अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस संग युवक गिरफ्तार

सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – अपराध रोकथाम व वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा के आदेश में गश्त पर निकली पुलिस टीम के हाथ लगी सफलता,अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में पाई सफलता,

गश्त पर निकले थानाध्यक्ष हलियापुर सैफुल्लाह अहमद को मय मुखबिर मिली सूचना,डेहरियावा रोड काँपा के पास किसी के संदिग्ध खड़े होने की मिली सूचना,मौके पर घेराबन्दी युवक को कर लिया गिरफ्तार,युवक की तलाशी लेने पर एक अवैध 315 बोर तमंचा व एक 315 बोर जिन्दा कारतूस हुई बरामद,पकड़े गए युवक की दिनेश पासी पुत्र शास्त्रोहन पासी निवासी झाउ का पुरवा मजरे कांपा थाना हलियापुर के रूप में हुई पहचान,पुलिस गिरफ्तार इस युवक को जेल भेजने की तैयारी में है जुटी,इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष हलियापुर सैफुल्लाह अहमद,उप निरीक्षक राजीव यादव,हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार,आरक्षी अंगद भरतद्वज़ की रही अहम भूमिका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here