पानीपत हरियाणा (नंदपाल) : 15 अक्तूबर को दशहरा पर्व के मध्यनजर एस पी शशांक कुमार सावन ने सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर तैनाती की हुई है। थाना प्रभारीयों व चौंकी इंचार्जो को सर्तकता के साथ अपने-अपने क्षेत्र मे कार्य करने के निर्देश दिये गये है। आमजन की सुरक्षा को देखते हुए विशेष चिन्हित स्थानों पर बैरिगेटिंग सहित नाके लगाए गये है । पीसीआर व राइडर निरंतर अपने क्षेत्र मे गस्त कर रही है । शहर मे मुख्य बाजारो, चौंक-चौहराओ सहित होटल, ढाबे, धर्मशाला, मस्जिद इत्यादि स्थानों पर नजर रखने के साथ ही सुनिश्चित किया जा रहा है कि इन जगहो पर कोई संदिग्ध व्यक्ति न ठहरे। निगरानी के लिए सिविल पाश्चात मे भी पुलिसकर्मियो को तैनात किया गया है।
दशहरे के पावन पर्व पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए थाना चांदनी बाग क्षेत्र मे सहायक पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट, सैक्टर-13/17 क्षेत्र मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा डाबला, थाना शहर क्षेत्र मे उप-पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, थाना किला व मॉडल टाउन क्षेत्र मे उप-पुलिस अधीक्षक श्री संदीप को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ ही समालखा, बापोली, सनोली इसराना व मतलोडा मे थाना प्रभारीयो को जिम्मेवारी सौंपी गई है।
ट्रेफिक थाना प्रभारी सहित जोन इंचार्जो को विशेष रुप से निर्देश दिये गये है कि वे यातायात को निर्बाध रुप से चलाए। 15 अक्तूबर को दशहरे पर्व पर दोपहर 2 बजे से सायं 7 बजे तक उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को बाइपास के माध्यम से जीटी रोड़ पर डाइवर्ट किया गया है। जीटी रोड़ मलिक पैट्रोल पंप की ओर से मित्तल मेगा मॉल की तरफ जाने वाले भारी वाहनो सहित ऑटो इत्यादि के आवागमन पर पाबंदी रहेगी। दशहरे स्थल के पास बाइक सहित कोई भी वाहन लेकर न जाएं उचित दूरी पर बने पार्किंग स्थल पर ही अपना वाहन पार्क करें।
एस पी शशांक कुमार सावन ने जिला वासियो को दशहरे के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपील की है सभी सोहार्द पूर्ण रुप से त्योहार को मनाएं । अगर किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर आये तो उसकी सुचना तुरंत संबंधित थाना या पुलिस कंट्रोल रुम को दे । सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने मे पुलिस का सहयोग करे ।






