नवागत जिलाधिकारी का स्वागत तथा निवर्तमान जिलाधिकारी की भावभीनी विदाई समारोह हुआ आयोजित।

सुल्तानपुर (उ.प्र ब्युरो चिफ एजाज अहमद) – नवागत जिलाधिकारी रवीश गुप्ता का जनपद में कार्यभार ग्रहण करने पर स्वागत तथा निवर्तमान जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की भावभीनी विदाई समारोह कलेक्ट्रेट में आज कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दी गयी।
निवर्तमान जिलाधिकारी के कार्यों के बारे में उपस्थित अधिकारियों ने चर्चा की और कहा कि हम लोगों को जागरूक रहकर शासकीय कार्यों के सम्पादन की जानकारी मिली है। इस प्रकार के अधिकारी बहुत ही कम मिलते हैं। नवागत जिलाधिकारी को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बुकें भेंटकर स्वागत किया गया तथा निवर्तमान जिलाधिकारी को अपर जिलाधिकारी(प्रशा0), अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) व मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह व बुकें भेंटकर भावभीनी विदाई दी गयी।
नवागत जिलाधिकारी श्री गुप्ता ने भी निवर्तमान जिलाधिकारी के कार्यों के बारे में उपस्थित अधिकारियों द्वारा बताये गये प्रत्येक बिन्दुओं पर गहन समीक्षा कर जनपद को आगे बढ़ाने में विशेष प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम तथा जनपद के विकास एवं कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिये जायेंगे।
निवर्तमान जिलाधिकारी ने अपने विदाई समारोह में कहा कि जनपद सुलतानपुर से मुझे बहुत सीख मिली है मैं अपने जीवन में इस जनपद को कभी भूल नहीं पाऊंगी। उन्होंने कहा कि जनपद में मेरे कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से शासकीय योजनाओं/कार्यों तथा जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाया गया। आगे नवागत जिलाधिकारी द्वारा शासकीय कार्यों को गति देंगे। उन्होंने पत्रकार बन्धुओं के सहयोग की प्रशंसा की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, समस्त उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here