बाइक से भिड़ंत में युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा, हत्या का आरोप लगाकर की गिरफ्तारी की मांग

लखनऊ (उत्तर प्रदेश उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाके मलिहाबाद में एक युवक की मौत होने पर तनाव की स्थिति बन गई. मामला थाना मलिहाबाद के अंतर्गत आने वाले दिलावर नगर ग्राम का है जहां बाइक की भिड़ंत में 30 वर्षीय राम विलास की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि गुलाम अली ने हत्या के ही मकसद से मृतक पर गाड़ी चढ़ाई है और इसे एक्सीडेंट की शक्ल दी जा रही है. राम विलास की मौत से तनाव इतना बढ़ गया कि इलाके में पुलिस को तीन थानों की फोर्स लगानी पड़ी.
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि रामविलास अपने घर से कुछ ही दूरी पर खेत में पानी डालने जा रहा था, तभी गुलाम अली ने अपनी मोटरसाइकिल से उसे टक्कर मार दी. अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी जान चली गई.
पीड़ित परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की वजह से परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया है. परिजन और गांव वाले लखनऊ-हरदोई रोड जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके चलते मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनात की गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here