सुल्तानपुर (उ.प्र ब्युरो चीफ एजाज अहमद) – फतेहपुर जनपद के अंतर्गत जहानाबाद थाना क्षेत्र से कस्बा निरीक्षक नीरज कुशवाहा अपने हमराह आरक्षी सचिन चौधरी के साथ शुक्रवार और शनिवार की अर्धरात्रि में गश्त पर थे तभी उन्हें पटेल नगर समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास एक काला बैग मिला। उस बैग को सतर्कता के साथ कस्बा निरीक्षक ने खोल कर देखा जिसमें कुछ कागजात, चेक बुक और 9400/- रुपए बरामद हुए। कस्बा निरीक्षक ने कागजात पते के अनुसार मोबाइल नंबर के जरिए बैंग के मालिक अशोक कुमार पुत्र राम सजीवन निवासी कस्बा मोहल्ला दारागंज जहानाबाद को बुलाकर उन्हें सुपुर्द किया। अशोक कुमार ने जैसे ही अपने बैग को खोला उसमें उसका रुपयों सहित पूरा सामान बरामद हुआ तो उसने तहदिल से जहानाबाद पुलिस और कस्बा निरीक्षक को धन्यवाद दिया।







