बाबरी विध्वंस मामले की सुनवाई कल

लखनऊ (सहसंपादक सरफराज जाहिद) – बाबरी ​मस्जिद विध्वंस केस में कल 30 सितंबर को फैसला आने वाला है. इस मामले विशेष सीबीआई अदालत कल सुनवाई करेगी. सीबीआई ने केस में कुल 49 लोगों को आरोपी बनाया था. इनमें 17 लोगों की मौत हो चुकी है. कल 32 आरोपियों के खिलाफ अदालत फैसला सुनाएगी.
मस्जिद विध्वंस मामले में अदालत ने भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती समेत 49 लोगों को आरोपी बनाया है. बता दें कि 6 दिसंबर, 1992 को अयोध्या में कारसेवकों ने विवादित बाबरी मस्जिद का ढांचा​ गिरा दिया था.राजनीतिक रूप से संवेदनशील इस मामले में आडवाणी, जोशी और भारती के अलावा पूर्व भाजपा सांसद विनय कटियार, साध्वी ऋतम्भरा, साक्षी महाराज और कल्याण सिंह समेत कुल 32 आरोपी हैं। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अशोक सिंघल समेत आरोपियों में शामिल तीन बड़े नामों का निधन हो चुका है।
मामले में रायबरेली और लखनऊ में दो अलग-अलग मामले चल रहे थे, जिन्हें 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ की विशेष CBI अदालत के पास शिफ्ट कर दिया था। मामले में पहली दो FIR अयोध्या में दर्ज की गईं। पहली FIR में अनाम कारसेवकों के नाम और दूसरी में लालकृष्ण आडवाणी मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती समेत मौके पर मौजूद रहे तमाम बड़े नेताओं के नाम दर्ज किए गए। बाद में 45 FIR और दर्ज की गईं। 28 जुलाई, 2005 को आडवाणी, जोशी और भारती के अलावा पूर्व भाजपा सांसद विनय कटियार, साध्वी ऋतम्भरा, साक्षी महाराज और कल्याण सिंह समेत कुल 32 आरोपियों पर आरोप तय किए गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here