मडियांव पुलिस ने पेश की इमानदारी की मिसाल

madiyaw-police

लखनऊ (उत्तर प्रदेश उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – थाना मडियांव के अंतर्गत अजीज नगर पुलिस चौकी के पास खुशबू पुत्री पूर्ण बहादुर सिंह निवासी छोटा चांदगंज का पर्स जिसमें 47500 थे । चौकी अजीज नगर क्षेत्र के अंतर्गत गिर गया था जिसकी सूचना पीड़िता द्वारा मडियांव थाना अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह को दी गई ।
जिसके बाद थाना मडियाव स्पेक्टर विपिन कुमार के दिशा निर्देशों के बाद अजीज नगर चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार वा सिपाही धीरेंद्र कुमार हेड कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह कांस्टेबल संतोष कुमार ने अथक प्रयास के बाद खोए हुऐ रूपयों को खोज लिया और पीड़िता को सुपुर्द किया । जिससे पीड़िता के चेहरे पर एक खुशी नजर आई पीड़िता ने मड़ियाव थाने की की पुलिस की इमानदारी की मिसाल देते हुए कहा कि काश पूरे देश की पुलिस, मड़ियाव थाने की पुलिस जैसी होती जो तत्परता के साथ काम करती है और ईमानदारी की मिसाल पेश करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here