उत्तर प्रदेश (सुलतानपूर ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – आज दिनांक 14.10.2020 को “निष्पक्षता दिवस ” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे आकर जनता के लोगो ने सही विवेचना न होने के सम्बंध में शिकायत की गयी जिसमें कुल 07 प्रार्थना पत्रो पर थाना कूरेभार, थाना गोसाईगंज, थाना अखण्डनगर , थाना धम्मौर थाना कोतवाली देहात थाना कूरेभार व थाना गोसाईगंज से सम्बंधित थी ।
जिसमें विवचको व वादीयो को आमना सामना कराकर 07 प्रकरणो का निस्तारण कराया गया और महोदय द्वारा मुकदमो का गुणवत्तापरक व निष्पक्ष विवेचना कर प्रकरणो का शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया ।
महोदय के सम्मुख आये प्रकरणों के तत्काल निस्तारण हो जाने के सम्बन्ध में वादियों द्वारा पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर द्वारा चलायी गयी इस मुहिम को धन्यवाद दिया गया।







