मुख्यमंत्री जी द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का प्रदेश के सभी जनपदों में किया गया सजीव प्रसारण।
उत्तर प्रदेश (सुलतानपूर ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज लखनऊ में प्रदेश में प्रथम चरण में चयनित 31,277 नवनियुक्त अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण कर शुभारम्भ किया गया और नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को अपनी शुभकामनाएं तथा बधाईयाँ दी.
जिसका सजीव प्रसारण प्रदेश के 75 जनपदों में कराते हुए एनआईसी वीडियो कान्फ्रेन्सिंग हाल में देखने के पश्चात प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग/जनपद प्रभारी मंत्री, जय प्रताप सिंह, मा0 विधायक सुलतानपुर सूर्यभान सिंह, मा0 विधायक लम्भुआ देवमणि द्विवेदी, मा0 विधायक सदर सीताराम वर्मा, मा0 विधायक कादीपुर राजेश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 आर0ए0 वर्मा द्वारा 05 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), नगर पालिका परिषद सुलतानपुर अध्यक्ष बबिता जायसवाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण व 05 नवनियुक्त सहायक अध्यापक आदि उपस्थित रहे।







