उत्तर प्रदेश (सुलतानपूर ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – इस दीपावली में बृजरानीदेवी वृद्ध गौ सेवा संस्थान गौ के गोबर से निर्मित धूम, दियाली और कुछ धार्मिक सजावट के सामानों को बाजार में उतरेगा। रविवार को वैदिक धूपबत्ती लांच किया।
संस्थान के अध्यक्ष अंकित अग्रहरि ने बताया कि संस्थान बाबा सहजराम आश्रम स्थित गौशाला में बीमार और वृद्ध गायो का पालन कर रहा हैं। इनके गोबर और मूत्र का उपयोग करने की योजना है। अभी शुरुआती तौर पर गौवंश के गोबर से अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के समय दियाली और राखी में रक्षाबंधन बाजार में आंशिक तौर पर उतरा गया था। नवरात्रि के पावन अवसर पर गौ के गोबर से निर्मित वैदिक धूपबत्ती रविवार को जिले के वरिष्ठ पत्रकारों सत्य प्रकाश गुप्ता व दयाशंकर गुप्त ने लांच किया।
आगे उपली, ईट आदि भी तैयार कर बाजार उतारने की तैयारी हैं। इस अवसर पर सच्चिदानंद कसौधन धनंजय मुखर्जी, मोनू कसौधन, रिशु अग्रहरी, व धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।







