डीएम की अध्यक्षता में व्यापार बन्धु की बैठक हुई आयोजित।

sultanpur-dm

उत्तर प्रदेश (सुलतानपूर ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापार बन्धु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में लोडिंग-अनलोडिंग के सम्बन्ध में पूर्व में जारी कार्यवृत्ति 21 जून, 2020 का अनुपालन करने पर सहमति व्यक्त की गयी तथा डीएम ने उक्त का शत- प्रतिशत अनुपालन करने हेतु नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया।

 

जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियन्ता जल निगम को निर्देशित किया कि शहर में पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें पाइप लाइन बिछाने के पश्चात सड़क समतलीकरण न किये जाने की बात रखी गयी, जिस पर जिलाधिकारी अधिशाषी अभियन्ता जल निगम को निर्देशित किया कि वर्तमान समय में पाइप लाइन बिछाने व सड़क समतलीकरण किये जा रहे कार्य की आज की तिथि व पुनः 15 दिन पूर्व कराये गये कार्य की सूचना प्रस्तुत करें, जिससे किये जा रहे कार्य में मानक के अनुपालन की वास्तविक स्थिति परिलक्षित हो सके।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने लम्भुआ बाजार में एन0एच0ए0आई0 द्वारा सर्विसलेन की मरम्मत न किये जाने के सम्बन्ध में नियमानुसार कार्य करने हेतु एन0एच0ए0आई0 व सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने पयागीपुर से प्रयागराज रोड पर सड़क चौड़ीकरण में पानी निकास हेतु पूर्व में बने नाले के टूटने के पश्चात नये नाले का निर्माण न हो पाने के सन्दर्भ में सम्बन्धित राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड सुलतानपुर के अधिकारियों को मानक के अनुसार नाले का शीघ्र निर्माण कराये जाने का निर्देशित दिया। उन्होंने बैठक में पाया कि राहुल चौराहे से ईदगाह रोड की दशा अत्यन्त खराब है, जिसके सन्दर्भ में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को उक्त रोड को दुरूक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने शहर में मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के कारण अत्याधिक जाम की स्थिति से निपटने हेतु ईओ नगर पालिका तथा यातायात विभाग के सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया।

 

इस अवसर पर असिस्टेन्ट कमिश्नर वाणिज्य कर अखिलेश कुमार, उपायुक्त उद्योग अनूप कुमार, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, एलडीएम आर0पी0 अरोड़ा, अग्निशमन अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं जनपद में प्रमुख व्ययसायी एवं उद्यमी आदि उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here