विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग /सहायक उपकरण वितरित

sultanpur-divyang-diwas

उत्तरप्रदेश (सुलतानपूर ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर विकास खण्ड मुख्यालय,कूरेभार, जनपद सुलतानपुर में दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग /सहायक उपकरण वितरित किये गये।

 

कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी /जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी पन्नालाल द्वारा ’’विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर दिव्यांगजनों को शुभकामनाओं के साथ उनके हितार्थ सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से अवगत कराते हुए उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु सरकार की कटिबद्धता के बारे में बताया गया । इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत नारी स्वालम्बन एवं नारी सशक्तीकरण के बारे में जानकारी देते हुए दिव्यांगजनों को सम्बोधित किया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों को 10 व्हील चेयर, 10 कान की मशीन एवं 05 अन्ध छडी का वितरण किया गया।

 

कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी/जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी पन्नालाल जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार, विकास खण्ड कूरेभार के सहायक विकास अधिकारी (आई0एस0बी0), स्वयंसेवी संस्था युवा विकलांग एवं दृष्टिबाधितार्थ सेवा संस्थान कूरेभार के निदेशक संतराम शुक्ला, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राजेश श्रीवास्तव एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here