मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सहित महिला/बाल अपराधों के रोकथाम

sultanpur-mission-shakti

सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सहित महिला/बाल अपराधों के रोकथाम हेतु आज दिनांक- 05.12.2020 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर के द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार सुलतानपुर में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर व उ0नि0गणों के साथ गोष्ठी की गई ।

 

 

गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध, पोक्सों एक्ट, जे0जे0 एक्ट, विवेचना से सम्बन्धित, केश डायरी रजिस्ट्रेशन, प्रहरी एप्लीकेशन के विषय में बताया गया । उ0प्र0 सरकार व श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 पुलिस द्वारा जारी आदेश निर्देश को बताते हुए मिशन शक्ति का उद्देश्य जनपद में सार्वजनिक स्थानो, चौराहों, बाजार, कालेज, कोचिंग संस्थान व अन्य सार्वजनिक स्थान को असमाजिक तत्वो से मुक्त कराये जाने तथा महिलाओं एवं छात्राओं के साथ राह चलते छेड़खानी अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन व अभद्र टिप्पणियों इत्यादि की घटनाओं को रोकने के लिए व समाज में जागरूकता व दिग्भ्रमित युवाओं को चिन्हित कर काउंसलिंग कर तथा एंटी रोमियों में नियुक्त अधि0/कर्म0 बॉडी वार्न कैमरा का उपयोग व मनचलों शोहदो के हरकत को रिकार्डिंग आदि करने के संबन्ध में आवश्यक आदेश निर्देश दिये गये । जिससे महिला संबन्धी होने वाली अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाकर रोका जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here