सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – आज दिनांक 10.12.20 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु प्रचलित अभियान ऑपरेशन अंकुश के तहत अवैध कार्यों में लिप्त व्यक्तियो के विरूद्ध प्रचलित अभियान चलाया गया।
इस अभियान में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सुल्तानपुर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर सुल्तानपुर महोदय के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में उ0नि0श्री सीताराम यादव व का0 किशन कुमार पटेल के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम हसनपुर रेलवे क्रासिंग के पास से समय 08:30 बजे प्रातः सुनील कुमार तिवारी पुत्र शिव शंकर तिवारी निवासी ग्राम बहमरपुर थाना कुड़वार जनपद सुल्तानपुर के पास से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय मु0अ0स0 620/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम सुनील कुमार तिवारी पुत्र शिव शंकर तिवारी निवासी ग्राम बहमरपुर थाना कुड़वार जनपद सुल्तानपुर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर। आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।







