पेंशनर दिवस 17 दिसम्बर को पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में होगा आयोजित।

sultanpur-DM

सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, वित्त(सामान्य) अनुभाग-3 के कार्यालय ज्ञाप संख्या 16/2020/सा-3-451/दस-2020-944/88-टी0सी0-3 लखनऊ दिनांक 11 नवम्बर, 2020 द्वारा शासनादेश दिनांक 24.06.2020 के क्रम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोविड-19 की रोकथाम हेतु निर्धारित प्रोटोकाल का ध्यान रखते हुए दिनांक 17 दिसम्बर को पेंशनर दिवस मनाये जाने के निर्देश दिये गये हैं, जिसमें समस्त कार्यालयाध्यक्ष स्वयं अथवा उनके कार्यालय के वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहेंगे और पेंशनर्स की समस्याओं के त्वरित निस्तारण की कार्यवाही करेंगे।

 

उक्त के क्रम में समस्त कार्यालयाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि आगामी 17 दिसम्बर, 2020 को पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित पेंशनर दिवस में पूर्वान्ह 11 बजे स्वयं अथवा अपने कार्यालय के वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारी प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here