मुख्यमंत्री जी, उ.प्र. द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों एवं उनके संगठनों को पूंजीकरण धनराशि का किया गया आनलाइन हस्तानान्तरण।

sultanpur-mahila-gut

सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – प्रदेश में सशक्ति महिलाएं, खुशहाल परिवार आर्थिक स्वावलम्बन और रोजगार के तहत आज मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों एवं उनके संगठनों को 445.92 करोड़ की पूंजीकरण धनराशि का आॅनलाइन हस्तानान्तरण किया गया, जिसका लाइव प्रसारण जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स व जिला मिशन प्रबन्धक रामानन्द शर्मा तथा रामराज सहित जनपद की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने देखा।

 

मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद की कुल 899 (785 समूह व 114 ग्राम संगठन) स्वयं सहायता समूहों एवं ग्राम संगठनों को 4 करोड़ 79 लाख 94 हजार रूपये की धनराशि प्रदान किया गया। इस मौके पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आदि उपस्थित रहीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here