डीएम ने गैरहाजिर पांच कर्मचारियों को किया तलब

raveesh-kumar-DM-Sultanpur

अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों/कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लिये जाने का दिया निर्देश-डीएम

सुलतानपुर (उत्तरप्रदेश ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा कार्यालय जिला पंचायत सुलतानपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत उदय शंकर सिंह उपस्थित पाये गये डीएम ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया।

डीएम में निरीक्षण में पाया कि कार्यालय जिला पंचायत में कुल 19 अधिकारी/कर्मचारी कार्यरत हैं, जिसमें से मौके पर 06 अनुपस्थित पाये गये, जिसमें से एक कर्मचारी हनुमान प्रसाद पक्षाघात से पीड़ित हैं, जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।जिलाधिकारी ने अनुपस्थित पाये गये 05 कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लिये जाने का निर्देश सम्बन्धित को दिया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया कि कार्यालय में समस्त अधिकारी/कर्मचारी समय से उपस्थित हों। उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई एवं कोरोना से बचाव हेतु कोविड-19 हेल्प डेस्क आदि की समुचित व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here