राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन समारोह संपन्न

rashtriya-sadak-surksha-month

सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – आज दिनांक 21.01.2021 को महिन्द्रा एजेन्सी सुलतानपुर-लखनऊ रोड पर “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” के उद्घाटन समारोह के अवसर पर जिलाधिकारी महोदय श्री रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूगता वाहनों को रवाना किया गया।

साथ ही चार पहिया व दो पहिया वाहनों पर यातायात नियमों के सम्बन्ध में आम जनता को जागरूक किया गया तथा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट/हेल्मेट का प्रयोग करने, वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन को प्रयोग कदापि न करने, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने हेतु प्रोत्साहित न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने आदि महत्वपूर्ण यातायात नियमों का स्वयं भी पालन करने, शीत ऋतु में पड़नें वाले कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वाहनों में रेट्रोरिफ्लेक्टर टेप लगाने तथा अन्य लोगों को भी इनका पालन करने हेतु प्रोत्साहित करने की अपील भी की गई।

इस अवसर पर ए.आर.टी.ओ. सुलतानपुर, समाजसेवी बलदेव सिंह, यातायात प्रभारी प्रवीण सिंह, सडक सुरक्षा समिति के सदस्य व अन्य सम्भ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here