अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 23 जनवरी को पराक्रम दिवस मनाएगी नेता सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती

akhil-bharatiya-kayastha-mahasabha

सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (2150 पंजीकृत नई दिल्ली) नेता सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर सुभाष मार्केट निकट मालगोदाम रोड सुलतानपुर स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण किया जायगा ।माल्यार्पण के तत्पश्चात नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन सभा हाल रेलवे स्टेशन पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन करेगी।

जिला संयोजक डी के सिन्हा ने बताया कि विचार गोष्ठी में पहुचने के लिए सभी कायस्थ बंधुओ से अनुरोध किया जा रहा कि २३जनवरी को नेता सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती के अवसर प्रातः 11 बजे नेता जी की मूर्ति के पास एकत्र हों तथा कायस्थ कुल के शिरोमणि हम सभी के प्रेरणा श्रोत नेता जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर के उनके बताए गए आदर्शों पर चलने का प्रयास करें।उक्त अवसर पर जनपद के सभी कायस्थ बंधुओ , जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवम सदस्य गण से अपील किया है कि अधिक संख्या में उपस्थित होकर नेता जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करें।

श्री सिन्हा ने बताया कि उक्त अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव एवम कार्यकारी अध्यक्ष पूर्वी उत्तर प्रदेश जितेन्द्र श्रीवास्तव तथा नॉर्दन रेलवे मेस यूनियन के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में पहुंच कर हम सभी का उत्साह वर्धन करेंगे। कार्यक्रम की रुपरेखा तय करने के लिए एक बैठक जिला अध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव के निवास पर की गई।बैठक में जिला महिला संयोजक श्रीमती वंदना श्रीवास्तव जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती निभा श्रीवास्तव , उपाध्यक्ष के0 जी0 श्रीवास्तव तथा जिला महामंत्री अनुज श्रीवास्तव ,जिला मीडिया प्रभारी विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here