जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान सुनी जन समस्याएं और संबंधित अधिकारियों को दिए निस्तारण का निर्देश।

sultanpur-dm-janta-darbar

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश ब्युरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – उ०प्र० शासन के दिशा निर्देश पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए एक-एक लोगों की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भिजने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये।

उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हर्ष देव पांडेय मुख्य राजस्व अधिकारी शमसाद हुसैन सहित जनता दर्शन में आये जन सामान्य तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here