सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – लगभग 1 साल पहले दुराचार कर फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार करने में पाई सफलता,पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द चतुर्वेदी के आदेश पर अपराध रोकथाम व वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए निकली पुलिस टीम के हाथ लगी सफलता।
आईपीसी की धारा 376 सहित पास्को एक्ट का वांछित अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र विष्णु कुमार निवासी बाजपेई खेड़ा भगवन्तनगर थाना बिहार जनपद उन्नाव को विरसिंहपुर चौकी प्रभारी मो०अकरम खान ने गिरफ्तार करने में पाई सफलता।
क्षेत्र में गश्त के दौरान मय मुखबिर वांछित अपराधी को देखे जाने की मिली थी सूचना,मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर बिना देरी के घेराबन्दी कर बरौसा बाजार चौराहे के पास से गिरफ्तार करने में पाई सफलता,अपने चौकी क्षेत्र में सक्रिय गश्ती रहते है चौकी प्रभारी मो०अकरम खान, गिरफ्तार अभियुक्त पर 363,366,376 व पॉस्को एक्ट के तहत बीते वर्ष मुकदमा हुआ था दर्ज,इस फरार अभियुक्त को पुलिस लम्बे अरसे से कर रही थी तलाश,आज गिरफ्तार करके भेजा जेल।






