पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना दोस्तपुर का औचक निरीक्षण

सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना दोस्तपुर का औचक निरीक्षण किया गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर कार्यालय में चुनाव रजिस्टर,शस्त्र जमा रजिस्टर,अपराध रजिस्टर, IGRS,महिला हेल्प डेस्क आदि रजिस्टर का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक दोस्तपुर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा मोतिगरपुर कस्बा में संदग्धि व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर बिना मास्क धारण करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही कर चालान कराया गया।

थाना-गोशाईंगज का औचक निरीक्षण किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर कार्यालय में चुनाव रजिस्टर,शस्त्र जमा रजिस्टर,अपराध रजिस्टर, IGRS,महिला हेल्प डेस्क आदि रजिस्टर का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक गोशाईंगज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।थाना-गोशाईगंज के कार्यालय में कार्यरत म0का0ज्योति मौर्या व म0का0सुशीला कुमारी को मास्क न धारण करने पर शख्त हिदायत मुनासिब करते हुये SHO गोशाईंगज को उक्त दोनों महिला आरक्षियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुये 100-100 रुपये का जुर्माना वसूलाने का आदेश दिया। SHO गोशाईंगज द्वारा उक्त दोनो महिला आरक्षी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही के करते हुये तत्काल मौके पर ही 100-100 रुपये का जुर्माना वसूला। टेढुई मोड़ थाना-कोतवाली नगर में संदग्धि व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर बिना मास्क धारण करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही कर चालान कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here