सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सन्मान के साथ भावपूर्ण बिदाई

सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – जनपद में तैनात रहे इन पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक डॉ० विपिन कुमार मिश्रा द्वारा उ0 नि0 चित्रसेन सिहं स्वेछित सेवानिवृत्त व उ0 नि0 शिवप्रताप सिंह अधिवर्षता आयु पूरी करने के उपरान्त सेवानिवृत्ति हो रहे, इन पुलिसकर्मियों को ससम्मान के साथ फूल माला पहनाकर तथा शॉल, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर भावपूर्ण विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्बोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना की। समारोह में उपस्थित अन्य अधिकारीगणों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यों की सराहना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here