विश्व रेडक्रास दिवस पर इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी ने हाइजीनिक किट व मास्क वितरित किये।

सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी जनपद सुलतानपुर सचिव जय प्रकाश शुक्ल ने बताया कि शनिवार को विश्व रेडक्रास दिवस हेनरी डूनेंट के जन्मदिवस के अवसर पर इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी सुलतानपुर के पदाधिकारी, सदस्यों व मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उपाध्यक्ष धर्मदेव शुक्ला द्वारा पुराने सीएमओ कार्यालय में रेडक्रास दिवस व शासनादेश संख्या 769/पांच 5-2021, दिनांक 20.04.2021 के आदेशानुसार रेमडेसिविर इंजेक्शन हेल्प डेस्क का शुभारम्भ किया गया।

इसी क्रम में रेडक्रास सोसायटी द्वारा हाइजीनिक किट, मास्क, सैनेटाइजर, साॅप वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मौजूद धर्मदेव शुक्ल व सचिव जय प्रकाश शुक्ल द्वारा रेडक्रास फादर (हेनरी डूनेंट) की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समस्त जिलेवासियों को हर सम्भव मदद करने की शपथ दिलायी तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए लोगों को जागरूक भी किया गया।

इस अवसर पर सह0 उपाध्यक्ष प्रबन्ध कार्यकारिणी समिति डाॅ0 पंकज शुक्ल, सचिव इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी जय प्रकाश शुक्ल, अध्यक्ष यूथ रेडक्रास मक्खनलाल मोदनवाल, आपदा प्रबन्धन समिति अध्यक्ष डाॅ0 चन्द्रभान सिंह, आपदा प्रबन्धन समिति सचिव डाॅ0 इरशाद, सचिव रक्त जीवन सुरक्षित सुभाष कुमार, धर्मेन्द्र प्रताप शुक्ला, सचिव यूथ रेडक्रास महिला मण्डल सरस्वती मिश्रा, सहसचिव यूथ रेडक्रास महिला मण्डल रूचि पाल, मीडिया प्रभारी यूथ रेडक्रास महिला मण्डल कोमल तिवारी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here