सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – पुलिस अधीक्षक जनपद-सुलतानपुर डॉ0 विपिन कुमार मिश्रा द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद-सुलतानपुर व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्रो,अवैध मादक पदार्थो व वांछित/वारण्टी अभियुक्तो के विरुद्ध की गयी कार्यवाही-
थाना-कुड़वार पुलिस टीम द्वारा टॉप टेन /सक्रिय अपराधी,अन्तर्जनपदीय लूटेरा प्रदीप तिवारी पुत्र स्व0 रामजग तिवारी निवासी- कुड़वार, थाना-कुड़वार,जनपद-सुलतानपुर को मय 1170 ग्राम नाजायज गांजा के गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0-150/21 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर जिला कारागार भेजा गया ।
शान्ति व्यवस्था भंग किये जाने के सम्बंध में चलाये गये अभियान के अन्तर्गत थाना-कूरेभार से 01,थाना-हलियापुर से 03,थाना-अखण्डनगर से 04,थाना-दोस्तपुर से 03,थाना-कोतवाली नगर से 02 कुल 13 व्यक्तियों का शांति व्यवस्था भंग करने के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।






