सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – हाथ में पिस्टल लहराते दिखा रहा था दबंगई; दोस्तपूर पुलिस ने किया गिरफ्तारतो वही कुछ हस्तियां भी छुड़ाने के लिए पहुंची थाने जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व शासन प्रशासन प्रदेश में गुंडागर्दी और दहशतगर्दी खत्म करने के अभियान चला रही है तो वही उसी अभियान को मुंह चिढ़ा रहे दबंग कैसे हाथ में पिस्टल लहराते हुए नजर आ रहे हैं।
मामला दोस्तपुर थाना क्षेत्र के धनउपुर गांव से जुड़ा हुआ है जहां के निवासी नकुल चौरसिया पुत्र मेंहीलाल चौरसिया अपने हाथ में पिस्टल लहराते हुए ग्रामीणों में दहशत फैलाने और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की दहशत फैला रहे हैं ग्रामीणों में दहशतगर्दी के साथ यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि नकुल चौरसिया आए दिन ऐसे ही लोगों के बीच में दबंगई करता रहता है और जल्द ही कार्यवाही ना होने से किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है सुलतानपुर पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन मिश्रा की मानी जाए तो सुलतानपुर में दबंगई व गुंडागर्दी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
पुलिसिया कार्यशैली को सार्थक कड़ते हुए *दोस्तपुर थानाध्यक्ष ने नकुल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है तो वही कई महान शक्तियॉ भी छुड़ाने में जुटी है अब देखना यह दिलचस्प होगा कि दोस्तपुर थानाध्यक्ष मामले में रफा दफा करते है या फिर ऐसे दबंगों को सलाखों के पीछे भेजकर ग्रामीणों का डर खत्म करते नजर आते है।
पुलिस व्यवस्था मुस्तैद की गई तो वही धनउपुर के नकुल चौरसिया को पुलिस प्रशासन का डर बिल्कुल भी नहीं है अब देखना अब यह है कि सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक व दोस्तपुर पुलिस इस मामले पर दबंगो को सलाखों के पीछे भेजने का काम करती है या फिर ऐसे दबंगों की दबंगई को बढ़ावा देती है।






