एटीएम कार्ड बदलकर/चोरी कर ठगी करने वाले गिरफ्तार ।

02 अभियुक्त विभिन्न बैकों के 06 अदद एटीएम कार्ड, 01 अदद स्वैप मशीन, 03 अदद मोबाइल फोन व 73 हब20/ रुपये नगद के साथ गिरफ्तार ।

अमेठी (ब्यूरो चीफ इमरान आलम) : जनपद अमेठी में अपराध व अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 29.06.2021 को प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर थाना अमेठी जनपद अमेठी मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार 02 अभियुक्त 1.योगेन्द्र कुमार पुत्र हीरालाल नि0 कादीपुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ व 2.संदीप तिवारी पुत्र राधे कृष्ण तिवारी नि0 किठावर बाजार थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ को आरआरपीजी कालेज के सामने यूको बैंक एटीएम के पास से समय करीब 08:50 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त योगेन्द्र कुमार के कब्जे से विभिन्न बैंको के 04 अदद एटीएम कार्ड, 01 अदद स्वैप मशीन, 04 अदद मोबाइल फोन व 4100/ रूपये नगद तथा अभियुक्त संदीप तिवारी के कब्जे से विभिन्न बैंको के 02 अदद एटीएम कार्ड,01 अदद मोबाइल फोन व 3220/ रूपये नगद बरामद हुआ । अपाचे मोटरसाइकिल संख्या यूपी 72 आर 3866 के कागज मांने पर दिखा न सके । बरामद रूपयों व कार्ड के बारे में पूछने पर बताये कि हम लोग कस्बा अमेठी में विभिन्न बैंको में एटीएम बदलकर अथवा चोरी कर रूपये निकाले थे व टावर लगाने के नाम पर आनलाइन ट्रांजेक्शन कराये थे, बरामद रूपये उसी से संबन्धित हैं । थाना अमेठी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

चोरी/ठगी करने करने का तरीका- पूछताछ में दोनो गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम दोनो इसी गाड़ी से आसपास के जनपदों में एटीएम के पास कम पढ़े लिखे व सीधे सादे लोगो से एटीएम बूथ में घुसकर उनके पिन कोड को देखकर याद कर लेते हैं और कुछ एटीएम कार्ड को बदल लेते हैं तथा कुछ के कार्ड चुरा लेते है, बाद में अलग अलग स्थानो से पैसा निकाल लेते हैं । इसके अलावा अलग अलग सिमकार्ड का प्रयोग कर लोगों से टावर लगाने के नाम पर व अन्य लालच देकर आनलाइन ट्रांजेक्शन कर लेते हैं । जिस संबन्ध में थाना अमेठी पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता- योगेन्द्र कुमार पुत्र हीरालाल नि0 कादीपुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ । संदीप तिवारी पुत्र राधे कृष्ण तिवारी नि0 किठावर बाजार थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ । बरामदगी- 06 अदद एटीएम कार्ड विभिन्न बैंको के 01 अदद स्वैप मशीन, 03 अदद मोबाइल फोन, 7,320/ रुपये नगद

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही- मु0अ0सं0 29/21 धारा 406 भादवि व 66डी आईटी एक्ट थाना व जनपद अमेठी । मु0अ0सं0 57/21 धारा 66डी आईटी एक्ट थाना व जनपद अमेठी । मु0अ0सं0 70/21 धारा 66डी आईटी एक्ट थाना व जनपद अमेठी । मु0अ0सं0 181/21 धारा 67 आईटी एक्ट थाना व जनपद अमेठी । मु0अ0सं0 241/21 धारा 66डी आईटी एक्ट थाना व जनपद अमेठी । अपाचे मोटरसाइकिल संख्या यूपी 72 आर 3866 (207 एमवी एक्ट) ।

पुलिस टीम- प्र0नि0 श्याम सुन्दर थाना व जनपद अमेठी । उ0नि0 विनोद कुमार यादव प्रभारी एसओजी अमेठी । उ0नि0 विधान चन्द यादव थाना व जनपद अमेठी । उ0नि0 जंगबहादुर यादव थाना व जनपद अमेठी । का0 वीरेन्द्र कुमार थाना व जनपद अमेठी । का0 अरूण पाण्डेय थाना व जनपद अमेठी । का0 अंकित पाण्डेय एसओजी अमेठी । का0 बलबीर कश्यप साइबर सेल अमेठी । का0 सोनू चौधरी साइबर सेल अमेठी । का0चा0 शिवप्रकाश मौर्या एसओजी अमेठी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here