थाना जायस पुलिस द्वारा 01 अदद गोवंश के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।

अमेठी (ब्यूरो चीफ इमरान आलम) : जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा अभियान के क्रम में आज दिनांक 07.07.2021 को उ0नि0 माधवराज द्विवेदी थाना जायस मय हमराह द्वारा तलाश वांछित देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्त 1.तवरेज पुत्र शब्बीर, 2.अरबाज पुत्र मुन्ना निवासीगण ग्राम बेहटा मुर्तजा थाना जायस को 01 अदद गोवंश व वध करने के उपकरण के साथ बेहटा खुर्द गांव के पीछे बाग से समय करीब 04:10 बजे भोर में गिरफ्तार किया गया । अंधेरे का फायदा उठाकर दो अभियुक्त भाग गये ।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद गोवंश व वध करने का उपकरण बरामद हुआ । पूछताछ में फरार अभियुक्तों का नाम 1.मुन्ना पुत्र उस्मान, 2.शब्बीर पुत्र मुंशीरजा निवासीगण ग्राम बेहटा मुर्तजा थाना जायस बताया । थाना जायस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता– तवरेज पुत्र शब्बीर, अरबाज पुत्र मुन्ना निवासीगण ग्राम बेहटा मुर्तजा थाना जायस । फरार अभियुक्त का नाम- मुन्ना पुत्र उस्मान, शब्बीर पुत्र मुंशीरजा निवासीगण ग्राम बेहटा मुर्तजा थाना जायस बरामदगी- 01 अदद गोवंश व वध करने के उपकरण ।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- मु0अ0सं0 189/21 धारा 3/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना जायस जनपद अमेठी । गिरफ्तार करने वाली टीम- उ0नि0 माधवराज द्विवेदी थाना जायस जनपद अमेठी । का0 नीरज कुमार थाना जायस जनपद अमेठी । का0 आशीष थाना जायस जनपद अमेठी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here