जिलाधिकारी द्वारा एल-2 हास्पिटल परिसर में निर्माणाधीन भवन का किया गया निरीक्षण।
सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यज एजाज अहमद) : जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने मंगलवार को एल-2 कोविड -19 हॉस्पिटल ट्रामा सेंटर अमहट का निरीक्षण कर हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं गुणवत्तापूर्ण रखने हेतु सख्त निर्देश दिया।
तत्पश्चात डीएम द्वारा एल-2 हास्पिटल परिसर में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय एल-2 हास्पिटल प्रभारी डाॅ0 गोपाल प्रसाद रजक उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यदायी संस्था द्वारा जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूर्ण कराया जाय।






