नगर कोतवाली,क्राइम ब्रांच/साइबर सेल की संयुक्त टीम के हत्थे चढ़ा शातिर चोर गैंग का एक सदस्य

चोरी की दर्जनों मोबाइल व चोरी के पैसों साथ हुआ गिरफ्तार

सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यज एजाज अहमद) : पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन मिश्रा के आदेश में जिले भर में अपराध रोकथाम व वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के चल रहे अभियान के तहत गश्त पर निकली पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी सफलता,मय मुखबिर शातिर चोर गैंग के 1 सदस्य के देखे जाने की मिली सूचना पर विश्वास कर शाहगंज चौकी प्रभारी शैलेन्द्र गुप्ता ने घेराबंदी कर शातिर चोर गैंग के सदस्य आदिल पुत्र इबरार अहमद निवासी घरहा कला डिहवा को गिरफ्तार करने में पाई सफलता,

पुलिस की माने तो इस गैंग के 2 और सदस्य जावेद पुत्र मुस्ताक निवासी मकान संख्या 1782घरहा कला डिहवा व तुफैल उर्फ नाटे पुत्र जुबेर निवासी 166/2 डिहवा निकट जसलोक हॉस्पिटल की तलाश है जारी,पुलिस ने बताया कि ये नगर कोतवाली से वान्टेड चल रहा था,पुलिस को कई महीनों से इसकी तलाश थी,पकड़े गए

sultanpur-police-baramadi

इस शातिर चोर पर लगभग दर्जनों मुकदमे दर्ज है, इस शातिर चोर आदिल पुत्र इबरार अहमद से पुलिस ने 10 मोबाइल चालू व 9 मोबाइल क्षति ग्रस्त अवस्था सहित 5 हजार रुपये नगद बरामद करते हुए आवास विकास चौराहा पार्क जाने वाले रास्ते के समीप से पुलिस ने गिरफ्तार किया है,

इस शातिर चोर की गिरफ्तारी में शाहगंज चौकी प्रभारी शैलेन्द्र गुप्ता,शास्त्रीनगर चौकी प्रभारी राम किशोर रावत,हेड कांस्टेबल प्रताप विक्रम सिंह,कांस्टेबल प्रदीप सिंह,कांस्टेबल सूरज पटेल साइबर सेल,कांस्टेबल संदीप यादव,कांस्टेबल अनिल रंजन क्राइम ब्रांच,महिला कांस्टेबल मीना थाना कोतवाली नगर की रही अहम भूमिका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here