नारी शक्ति सविता श्रीवास्तव व अलीगंज बाज़ार अध्यक्ष नितिन गुप्ता का हुआ सम्मान।
सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) : व्यापारिक संगठनों में काउंसिल आफ उद्योग व्यापार मंच का नाम सबसे बृहद विश्वसनीय, सक्रिय व अनुशासित संगठन के रूप में लिया जाता है। इसी के चलते काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच जनपद के समस्त बाजारों के व्यापारियों का विश्वसनीय संगठन बन गया है । महिला उद्यमी व महिला व्यपारियो को भी मंच स्थान दे रहा है।
मंच के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार कसौधन की अध्यक्षता में व्यापारी बैठक संगठन के कार्यालय सुमंगलम पैलेस पर जिला महामंत्री कुलदीप गुप्ता की रूपरेखा एवं नगर अध्यक्ष रवि सोनी के संयोजन और नगर वरिष्ठ महामंत्री अम्बरीश मिश्रा के कुशल संचालन में संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारी एकता को संचित करना एवं व्यापारियों की समस्याओं को चिन्हित कर उचित एवं विधिक कार्रवाई कर व्यापारी समस्याओं का निस्तारण कराना था।
इस मौके पर कुलदीप गुप्ता द्वारा विगत जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई उद्योग व्यापार बंधु की बैठक के अंतर्गत व्यापारियों के हितों हेतु,दिए गए दिशा-निर्देशों , शासन से आये योजनाओं के बारे में सभी पदाधिकारियो व सम्मानित व्यापारियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में मनोनीत पदाधिकारियो को मनोनयन पत्र व अंगवस्त्र सौंप कर मंच में शामिल किया । इसी क्रम में मंच के जिला कोषाध्यक्ष अरविंद द्विवेदी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके व्यापार बढ़ोतरी के लिए संगठन सदैव साथ रहेगा।इनके पश्चात संगठन के विधिक सलाहकार बृजेश नारायण सिंह ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहां कि किसी भी व्यापारी को कोई भी समस्या हो उसके निस्तारण हेतु वह अपने स्तर से उक्त व्यापारी की समस्या का निस्तारण कराएंगे। इसी के साथ केएमबी न्यूज के संस्थापक संपादक अखिलेश मिश्रा जी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए व्यापारियों के हितों के लिए अपने न्यूज़ चैनल के माध्यम से उनकी बात को शासन प्रशासन तक पहुंचाने हेतु वचन दिया, उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज की रीढ़ है जिसके तहत हम सदैव व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है।
ज़िला अध्यक्ष अशोक कसौंधन ने मंच की नारी शक्ति सविता श्रीवास्तव को ज़िला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मनोनीत होने की बधाई देते हुए कहा मंच में महिला उद्यमी व व्यपार करने वाली महिलाओं को भी विशेष स्थान दिया जाएगा,और समस्त पदाधिकारियो व सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष बृजेश खत्री, जिला जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र जायसवाल, जिला कार्यालय सचिव आशीष एवी,नगर युवा प्रभारी योगेश जायसवाल,नगर सचिव अश्वनी कुमार,नगर उपाध्यक्ष राजेश महेश्वरी, नगर सचिव मनोज जैन, क्षेत्र पदाधिकारी मानिक लाल, विश्वनाथ बरनवाल ,गर्वित गुप्ता ,सूरज जयसवाल,ऋषि खन्ना, संजय बरनवाल , हर्ष सिंह, सोनू सिंह ,दिनेश मिश्रा ,सुधीर गुप्ता, हनुमान प्रसाद ,अरविंद पांडे, चंद्र देव मिश्रा ,ओमवीर ,भूपेंद्र मिश्रा, नारायण राय ,परम ज्योति पांडे ,ओमप्रकाश सिंह व अलीगंज बाजार से नितिन गुप्ता,आनंद अग्रहरी ,जब्बार अहमद, धर्मेंद्र शुक्ला ,आदि पदाधिकारी एंव सदस्यगण मौजूद रहे।






