शराब ठेके पर मारपीट कर झपटमारी करने के मामलें मे 10 माह से फरार चल रहे तीन आरोपितों को थाना पुराना औधोगिक पुलिस ने काबू किया

आरोपितों की पहचान प्रीतम निवासी सुभाष नगर, रिंकू व भूपेन्द्र निवासी मुखिजा कालोनी पानीपत के रूप मे हुई ।

हरियाणा (पानीपत) (प्रतिनिधी नंद पाल) : थाना पुराना औधोगिक प्रभारी इंस्पेक्टर कमलजीत ने बताया आनंद निवासी नंद विहार कालोनी पानीपत ने थाना पुराना औधोगिक मे अक्तूबर 2020 मे शिकायत देकर बताया था की विराट नगर मे स्थित शराब ठेके मे उसकी हिस्सेदारी है । 12 अक्तूबर की देर साय करीब 11 बजै वह ठेके पर बेठा था । इसी दोरान प्रीतम सरदार दो लड़कों को लेकर वहा पर आया और लैस पर शराब की बोतल मांगने लगा । उसने 50 रूपये की लैस कर दी लेकिन प्रीतम 150 रूपये की लैस करने के लिए कहने लगा । उसने इतनी लैस करने के लिए मना किया तो आरोपित ने गाली गलोच करते हुए मारपीटाई शुरू कर दी और पिटते हुए ठेके से बाहर ले आया । आरोपित गल्ले से कैश झपटकर मौके से फरार हो गया । आरोपित इसके कुछ देर बाद फिर से अपने अन्य साथियों के साथ लाठी, डंडे व रॉड लेकर आया था । आनंद की शिकायत पर आरोपितो के खिलाफ मारपीट व झपटमारी की विभिन्न धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here