पानीपत (नंदपाल) : हरियाणा। पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल ममता सिंह वीरवार थाना चांदनी बाग का निरीक्षण करने के लिए पानीपत पहुंची। निरीक्षण करने के दौरान पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट भी साथ रहे।
उन्होनें निरीक्षण के दौरान थाना के रिकार्ड की फाइलों को खोलकर गहनता से अवलोकन करने के साथ ही कार्य करने मे जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है उसकी विस्तार से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। साथ ही थाना की बैरिक, मैस व मालखाना से लेकर थाने के प्रत्येक कमरे की साफ-सफाई का जायजा लेकर सफाई व्यवस्था को और अधिक दुरूस्त रखने बारें दिशा निर्देश दिये।

थाना की कार्यप्रणाली पर काफी हद तक संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा की थाने का रिकार्ड दुरूस्त है लेकिन संभावनाए कभी खत्म नही होती है। इसलिए अभी और सुधार की आवश्यकता है । सभी पुलिसकर्मी और अधिक जिम्मेवारी व मेहनत के साथ कार्य को करें ताकि क्षेत्र की जनता को इसका फायदा मिल सके। उन्होनें पुलिसकर्मियों को पब्लिक के साथ मधुर संबंध स्थापित कर बेहतर तरीके से पेश आने की हिदायत भी दी।
इस दौरान थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत, चौकी सैक्टर-11/12 इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जयबीर, किशनपुरा चौकी इंचार्ज एएसआई परविंद्र व थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा ।






