मानसिक रूप से विक्षिप्त गुमशुदा को थाना विभूतिखण्ड की पुलिस के अथक परिश्रम द्वारा सकुशल बरामदगी

लखनऊ (सय्यद गुलाम हुसैन) – पुलिस आयुक्त लखनऊ सुजीत पाण्डेय के निर्देश में गुमशुदा की बरामदगी हेतु चलाये जा अभियान के क्रम में पुलिस उपआयुक्त चारू निगम के मार्गदर्शन एंव अपर पुलिस उप आयुक्त अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त स्वतन्त्र सिंह के नेतृत्व में थाना विभूतिखण्ड पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुए गुमशुदा बालक नीरज को सकुशल बरामद कर परिवारीजन को सुपुर्द किया।
दिनांक-5.8.20 को दोपहर 03 बजे श्री अश्वनी कुमार पुत्र के.के. श्रीवास्तव निवासी-645/1538ए सरस्वतीपुरम जानकीपुरम लखनऊ द्वारा अपने साले मनीष कुमार पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी-645/1538ए सरस्वतीपुरम जानकीपुरम लखनऊ उम्र 23 वर्ष के नव उदय मानसिक संस्थान विराजखण्ड 5 विभूतिखण्ड से गुमशुदा होने की सूचना थाना विभूतिखण्ड पर दर्ज करायी गयी। जिस पर थाना विभूतिखण्ड द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर गुमशुदा की बरामदगी हेतु संजय शुक्ला प्रभारी निरीक्षक मय थाना स्तर पर गठित 05 टीमें बनाकर सीसीटीवी फुटेज व अन्य स्त्रोतो से गुमशुदा के मिलने के सम्भावित स्थानो पर खोज किया गया । गुमशुदा को थाना विभूतिखण्ड पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर लिया गया और उसके परिजनो को सुपुर्द कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here