लखनऊ (सय्यद गुलाम हुसैन) – मामला जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के परसड़ा गाँव का है जहां पहले दबंग लोग बच्चों के विबाद में बच्चे की माँ को घर मे घुस कर लात घुसो से मारा पीटा घायल महिला ने जब इसकी शिकायत डायल 112 से की गई तो इससे खफा दबंगों ने पुनः रात में घर के अंदर घुसकर महिला व उसके मजदूर पति का मारपीट कर हाथ तोड़ दिया थाने जाने पर हल्का दरोगा उन्हें थाने से घर का चक्कर लगवाता रहा चार दिन दौड़ाने के बाद किसी तरह मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर की खाना पूर्ति पति का हाथ टूटने से फाकाकशी करने को मजबूर परिवार।
मालूम हो कि 27 जुलाई को दिन में जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के परसड़ा गाँव निवासी सोनी तिवारी पत्नी उमाशंकर तिवारी का चार वर्षीय पुत्र पड़ोस में बच्चों संग खेल रहा था खेल खेल में किसी बच्चे ने राजदेव तिवारी के घर पर छोटा चीका मार दिया इसी बात को लेकर राजदेव तिवारी, व उनके पुत्र शिवानन्द तिवारी ने घर मे घुस कर सोनी तिवारी को लात घुसो से मारपीट कर घायल कर दिया ।
सोनी तिवारी अपने साथ घटित घटना से आहत हो मदद के लिए पुलिस डायल 112 पर फोन कर शिकायत की सूचनापर पहुँची पुलिस ने मौके की जांच कर दोनोँ पक्षों को कोतवाली जयसिंहपुर तलब किया ।
पुलिस में की गयी शिकायत व कोतवाली पर बुलाये जाने से खफा राजदेव तिवारी, शिवानन्द तिवारी व उनके सहयोगी सुरेन्द्र शर्मा ने उसी रात 1 बजे के लगभग सोनी तिवारी के घर मे घुस कर लाठी डंडो से पति पत्नी को पीटा जिससे सोनी के पति उमाशंकर तिवारी का हाथ टूट गया ।पीड़ित परिवार दूसरे दिन कोतवाली जयसिंहपुर गया जहां हल्का दरोगा ऊदल चौहान ने उन्हें बगैर दवा इलाज के दिन भर कोतवाली में बैठाने के बाद उन्हें घर भेज दिया तीन दिन दौड़ाने के बाद 31 जुलाई को पीड़ित की रिपोर्ट मामूली धाराओं में दर्ज कर लिया ।
परिवार के कमाऊ सदस्य का हाथ टूट जाने से परिवार अब दाने दाने को मोहताज हो गया है वहीँ विपक्षी उन्हें मुकदमें शुलह करने की धमकी देता फिर रहा है । इस बाबत बात करने पर आई ओ यस आई राम राज यादव ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित की हर सम्भव मदद की जायेगी व दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।








