पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा पुलिस लाइन में पुलिस ध्वज का रोहण कर दी गई शुभकामनाएं

सुलतानपूर (उत्तरप्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) : आज का दिन उ0प्र0 पुलिस बल के लिए बहुत ही गौरवशाली व ऐतिहासिक दिन है। कहानियाँ व्यक्तित्व को स्थापित करती हैं तथा इतिहास एक संगठन को बनाता है। आज ही के दिन 23 नवम्बर सन् 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को ‘पुलिस कलर'(ध्वज) प्रदान किया गया था। यह ध्वज जहाँ हमारे चरित्र को दर्शाता है वहीं हमारे गौरवशाली इतिहास का प्रतीक भी है। जिससे हमने देश सेवा एवं लोक सेवा में अपने कौशल, शौर्य व कर्तव्यपरायणता से अप्रतिम योगदान दिया है। यह ध्वज हमारे लिए प्रेरणादायी है तथा इस ध्वज के फहराने मात्र से हम सभी में एक नई ऊर्जा का संचार होता है।

उत्तर प्रदेश पुलिस का यह ध्वज हमें पुलिस धर्म को निभाने की प्रेरणा देता है। हम सद्जनों की रक्षा एवं दुष्टता का नाश करने हेतु वर्दीधारण करते हैं हमारे अप्रतिम योगदान के फलस्वरूप ही हमें यह ध्वज प्रदान किया गया है, जो हम सबके लिए गर्व की बात है उ0प्र0 पुलिस पूरे भारतवर्ष का प्रथम राज्य पुलिस बल है जिसे सर्वप्रथम पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था।

up-police

आज दिनांक 23 नवंबर 2021 को “पुलिस झंडा दिवस” के अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर डॉ0 विपिन कुमार मिश्र द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन जनपद सुलतानपुर में ध्वजारोहण कर उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को संबोधित किया गया एवं सभी को श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तर प्रदेश के संदेश को पढ़कर सुनाया गया व कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा थाना/चौकी/इकाइयों में ससम्मान “पुलिस झंडा दिवस” मनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here