लखनऊ (उत्तर प्रदेश उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – दिनांक 15/16.08.2020 को पुलिस उप आयुक्त सुश्री चारू निगम व अपर पुलिस उप आयुक्त पूर्वी जोन श्री अमित कुमार व सहायक पुलिस आयुक्त गोमतीनगर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक श्री धीरज कुमार के निर्देशन में थाना गोमती नगर पुलिस टीम द्वारा 10,000/- रूपये का ईनामिया वांछित अभियुक्त धर्मदेव सिंह पुत्र स्व0 वंश बहादुर सिंह पता-ग्राम चौरासी थाना परसपुर जनपद- गोण्डा को अम्बेडकर चौराहे के पास से गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त हुई। अपराध/घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 20.07.2018 को आवेदक श्री अक्षय नागर प्रबन्धक संचालन उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विभाग द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र जिसमें अभियुक्त द्वारा पर्यटन
थाना गोमती नगर विभाग का फर्जी एम.डी. बनकर डाक्यूमेन्ट्री फिल्म के प्रबन्धक एवं निर्देशन के पुलिस कमिश्नरेट-लखनऊ सम्बन्ध में निविदा आमंत्रित किये जाने की निराधार व बेवसाईट पर अपलोड़ भ्रामक सूचना प्रकाशित व प्रसारित कर उ0प्र0 पर्यटन की छवि धूमिल करना व लाखो रूपये हड़प लिये जाने के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त वर्ष 2018 से अभियोग में वांछित चल रहा था जिसके गिरफ्तारी हेतु 10,000/- रूपये का इनाम भी घोषित किया गया। नाम पता गिरफ्तार अभियक्त:1. धर्मदेव सिंह पुत्र स्व0 वंश बहादुर सिंह पता-ग्राम चौरासी थाना परसपुर जनपद- गोण्डा उम्र 48 वर्ष आपराधिक इतिहास :1. मु0अ0स0 0857/18 धारा 406/420/467/468/471 भादवि थाना गोमतीनगर, कमिश्नरेट-लखनऊ। 2. मु0अ0सं0-819/18 धारा 406/420/467/468/471 भादवि थाना गोमतीनगर, कमिश्नरेट-लखनऊ। गिरफ्तार करने वाली पलिस टीम – 1. उ0नि0 संजय कुमार गुप्ता थाना गोमतीनगर, कमिश्नरेट-लखनऊ 2. का0 विनोद कुमार थाना गोमतीनगर, कमिश्नरेट-लखनऊ।







