लखनऊ (उत्तर प्रदेश सहसंपादक सरफ़राज़ ज़ाहिद) – डीसीपी पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के नेतृत्व में अपर पुलिस उप आयुक्त श्याम नारायण सिंह के दिशा निर्देशन मे पश्चिमी क्षेत्र के सभी सहायक पुलिस आयुक्तों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पृथक-पृथक टीमों के साथ निकाला गया फ्लैग मार्च तथा सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ की गई मीटिगं ।
पश्चिमी क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों द्वारा मय फ़ोर्स के अपने-अपने क्षेत्रों में आगामी त्योहारों को देखते हुए सार्वजनिक/संवेदनशील स्थानों पर किया गया प्रभावी पैदल गश्त/ फ्लैग मार्च तथा एसीपी बाजारखाला द्वारा क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ मीटिगं की गई तथा पुलिस बल द्वारा क्षेत्र की गली मोहल्लों में घूम-घूम कर जनता को कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताते हुए जागरूक किया, और बिना वजह घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई तथा जनता से अपील की गई कि सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करें तथा प्रशासन का सहयोग करें जिससे त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके । शोसल डिस्टैंसिंग, मास्क का प्रयोग करने व अपने-अपने घरों पर ही रहने की हिदायत दी गई अन्यथा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।








