नो स्कूल नो फीस के लिए अभिभावक विचार मंच का आंदोलन

लखनऊ (रिपोर्टर वसीम खान) – दिनांक 18/8/20 को उत्तर प्रदेश अभिभावक विचार मंच, अभिभावक अधिकार संघ ने सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के आह्वान पर मनीष शर्मा और विनीत कपूर के नेतृत्व में विधान भवन का घेराव करने का निश्चय किया था। कानपुर से अभिभावकों की सेना ने गंगा घाट जाजमऊ पुल पर अपने पड़ाव को विश्राम देते हुए वहां पर अभिभावकों के साथ जोरदार नारेबाजी की, जिससे स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया एवं प्रशासन के अनुरोध पर हम लोग अपने निर्धारित गंतव्य विधान भवन का घेराव करने पहुंचे परंतु स्थानीय कानपुर प्रशासन की सूचना पर हम लोगों को परिवर्तन चौक से आगे नहीं बढ़ने दिया गया जिसके उपरांत हम लोगों ने सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री संजीव पांडे जी के आवाहन पर हम लोग उनके कार्यालय पहुंचकर अपनी संस्था उ. प्र. अभिभावक विचार मंच का सहयोग एवं समर्थन पत्र दिया। समर्थन पत्र देते हुए मनीष शर्मा द्वारा फीस गले की फांसी है, जनता भूखी प्यासी है! योगी बाबा रहम करो, कुछ तो अच्छे कर्म करो। गूंगे बाहर चीख रहे हैं, बहरे अंदर बैठे हैं।
जुल्मी कब तक जुल्म करेगा,सत्ता के गलियारे से जर्रा जर्रा गूंज रहा है फीस माफी के नारे से। नो स्कूल,नो फीस के नारों से संपूर्ण ब्रह्मांड गुंजायमान हो गया। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री श्री संजीव पांडे जी द्वारा कानपुर के अभिभावकों का जो समर्थन पत्र ,सहयोग वा प्रचंड प्रदर्शन किया गया उससे अभिभूत होकर उन्होंने आश्वस्त किया की कानपुर के अभिभावकों ने जो सहयोग एवं संघर्ष किया है वह निरर्थक नहीं जाएगा और कानपुर के अभिभावकों द्वारा फीस माफी की जो लौ प्रज्वलित की गई है वह लौ संपूर्ण उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में प्रज्वलित की जाएगी। मनीष शर्मा द्वारा एक संक्षेप में भाषण दिया गया जिसमें कहा गया कि यदि उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार फीस माफी की घोषणा नहीं करती तो हम अपने वोट की ताकत से केंद्र सरकार व राज्य सरकार को हार की समीक्षा करने को मजबूर कर देंगे, उनके द्वारा सरकार से यह भी प्रश्न पूछा गया यदि कोई अभिभावक अपने बच्चों की फीस ना दे पाने के कारण फांसी पर लटकता है तो वह हत्या मानी जाएगी या आत्महत्या । यह कहते ही वहां पर नो स्कूल नो फीस के नारे गुंजायमान होने लगे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ,मनीष शर्मा आजाद विनीत कपूर ,राजीव शुक्ला, देवेश द्विवेदी, धर्मेश सिंह, अनिल गुप्ता,लाला ठाकुर,लव गु दीप्ति वर्मा शकुंतला, पल्लवी, भगवान देई, भगवानदीन, अभिजीत गुप्ता नवीन अग्रवाल ,प्रभात त्रिवेदी, शाह आलम, विवेक हिंदू,पंकज यादव,आशीष शुक्ला,आशीष निगम, नीरज पंडित,सुमित त्रिवेदी, इमरान सिद्दीकी, सनी यादव, हरिशंकर प्रजापति, वीरेंद्र यादव ,संजय निगम, मधु यादव, राजीव विश्वकर्मा, दीपेंद्र सिंह, विकास जायसवाल ,विजय नारायण तिवारी ,ओम प्रकाश साहू, जितेन गुप्ता (पोपी), प्रदीप त्रिपाठी, अजीत खोटे, विकास सोनकर इत्यादि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here