पुलिस आयुक्त लखनऊ के आदेशानुसार त्योहारों के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पश्चिम क्षेत्र में की गई पैदल गस्त/फ्लैग मार्च

लखनऊ (उत्तर प्रदेश उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के नेतृत्व में अपर पुलिस उप आयुक्त श्याम नारायण सिंह के दिशा निर्देशन मे पश्चिमी क्षेत्र के सभी सहायक पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्र में पृथक-पृथक टीमों के साथ निकाला गया फ्लैग मार्च ।
पश्चिमी क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों द्वारा मय फ़ोर्स के अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक/संवेदनशील स्थानों पर किया गया प्रभावी पैदल गश्त/ फ्लैग मार्च, पुलिस बल द्वारा क्षेत्र की गली मोहल्लों में घूम-घूम कर जनता से सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करने तथा प्रशासन का सहयोग करने अपील की गई जिससे त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके । शोसल डिस्टैंसिंग, मास्क का प्रयोग करने व अपने-अपने घरों पर ही रहने हेतु निर्देशित किया गया तथा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here