नन्हे हाथों से बनी मूर्ति स्थापित कर घर में शुरू पूजा-अर्चना

सुल्तानपुर(उत्तर प्रदेश) (एजाज अहमद) – जिले में कोरोना महामारी के चलते बच्चों ने घर में ही अपने हाथ से मूर्ति का निर्माण कर आज गणेश चतुर्थी पर अपने घर में मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की। प्रतिबंध के चलते शहर और बाजार तो सन्नाटे में रहे किंतु तमाम घरों में विघ्न विनासक के आने से रौनक रहीं।
इस साल कोरोना महामारी के चलते हर तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमो पर प्रतिबंध है। मूर्तिकार भी इस बार नजर नही आ रहे, जिसके चलते बाजार में गणेशोत्सव को लेकर भी तैयारी और रौनक गायब हैं किंतु हरितालिका तीज पर शुक्रवार को महिलाओं ने व्रत और पूजा को सम्पन्न कर गणेश चतुर्थी की तैयारियों में लग गये। लोगो ने इस बार गिफ्ट आदि की दुकानों पर उपलब्ध छोटी गणेश प्रतिमा को लेकर लोगों ने घरों में स्थापित किया और श्रद्धापूर्वक पूजन- अर्चन शुरु किया। शहर के गोराबारिक मोहल्ले में सत्य प्रकाश गुप्ता के परिवार के बच्चों ने अपने हाथ से गणपति की आकर्षक मूर्ति का निर्माण किया और भव्य सज्जा के साथ आज गणेश चतुर्थी पर पूजन अर्चन के साथ घर में स्थापना कराई। यह परिवार आगे 10 दिन तक गणपति की घर में पूजा करेगा और विधि विधान पूर्वक उनका विसर्जन भी करेगा। बच्चो के इस कला और श्रद्धा को लोगो ने सराहा है।
इसी तरह इस बार घरों में गणपति को स्थापित करने वाले लोग अपनी सुविधानुसार घरों में 3 से 10दिन तक पूजा अर्चना कर फिर विसर्जन करेंगें। श्रद्धालुओं का कहना है कि कोरोना के चलते प्रतिबंध से कार्यक्रम की व्यापकता और शोर शराबा में कमी आयी हैं। किंतु उनकी श्रद्धा में कोई कमी नही आयी है। अब हर घर में लोग श्रद्धा से गणपति को पूजेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here