लखनऊ (उत्तर प्रदेश उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – दिनांक 29.08.2020 को थाना चिनहट गठित पुलिस टीम द्वारा दो शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया उनके कब्जे से चोरी दो अदद मोटर साइकिल की बरामदगी की गई।
दिनांक 29.08.2020 को पुलिस उप आयुक्त ,अपर पुलिस आयुक्त पूर्वी, सहायक पुलिस आयुक्त विभूतिखण्ड व प्रभारी निरीक्षक चिनहट के नेतृत्व में थाना चिनहट तथा लखनऊ अन्य स्थानों पर हो रही वाहन चोरी तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग व अपराध पर रोक-थाम हेतु गठित टीम द्वारा दो शातिर वाहन चोरों को डुडा कालोनी सन्त नगर टावर के पास से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल व एक स्कूटी एक्टिवा बरामद किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
अभियुक्त वीर विक्रम सिंह उर्फ उत्तम सिंह पुत्र वासुदेव सिंह नि0 वेतनका पुरवा विभूति खण्ड गोमती नगर लखनऊ, दिव्यांशु पटेल उर्फ शुभम पुत्र राजेश कुमार वर्मा नि0 कनका खेड़ा न्यू हैदरा बाद महानगर लखनऊ इनसे बरामदगी 1- एक मोटर साइकिल सुपर स्पलेण्डर, एक स्कूटी एक्टिवा पंजीकृतअभियोग मु0अ0सं0 572/20 धारा 41/411 भादवि
थाना चिनहट लखनऊ गठित टीम उ0नि0 श्री सन्दीप कुमार मिश्रा थाना चिनहट लखनऊ, उ0नि0 मनोज कुमार थाना चिनहट लखनऊ, का0 सन्दीप कुमार कनौजिया थाना चिनहट लखनऊ, का0 उमेश गुप्ता थाना चिनहट लखनऊ.







