सुल्तानपुर (उ.प्र ब्युरो चिफ एजाज अहमद) – मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा आज वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से प्रदेश के 18 जनपदों के 204 विकास खण्डों में गठित पुष्टाहार उत्पादन इकाई के पदाधिकारियों से वार्ता कर ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वतः रोजगार के सम्बन्ध में अपने सुझाव दिये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला मिशन प्रबन्धक गैर कृषि आजीविका के साथ पुष्टाहार उत्पादन इकाई के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।







