- तत्कालीन डीएम और एसपी को किस भाजपा नेता का वरदहस्त प्राप्त था?
- योगी सरकार के मंत्री भी सीधे सीधे कुलदीप सेंगर के पक्ष में कर रहे थे बैटिंग
लखनऊ (उत्तर प्रदेश उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सीबीआई द्वारा उन्नाव के तत्कालीन जिलाधिकारी और दो एसपी को कुलदीप सिंह सेंगर बलात्कार मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में सीबीआई द्वारा जाँच में दोषी पाए जाने में विभागीय कार्यवाही की संस्तुति किए जाने पर योगी सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि अब योगी सरकार में शामिल उन मंत्रियों के नाम सामने आने चाहिए जिन्होंने अपरोक्ष रूप से कुलदीप सिंह सेंगर की मदद की थी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उन्नाव की बेटी के इंसाफ के लिए प्रतिबद्ध है। हम शुरू से कह रहे हैं कि इस पूरे मामले में बड़े बड़े ओहदेदार शामिल हैं। सीबीआई ने तीन अधिकारियों तत्कालीन डीएम अदिति सिंह, एसपी नेहा पांडेय, पुष्पांजलि और अपर पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा सिंह के खिलाफ कार्यवाही की सिफारिश की है। यह अभी शुरुआत है। कुलदीप सिंह सेंगर को राजनीतिक संरक्षण देने वाले बेनकाब होने चाहिए ताकि दुनिया को सच्चाई का पता चले कि बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले किस तरह से एक बलात्कारी की पैरोकारी में लगे हुए थे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कुलदीप सिंह सेंगर मामले में योगी सरकार पर सीधा आरेाप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार में शामिल मंत्रियों और विधायकों के नाम अब सामने आने चाहिए। आखिर उन्नाव के तत्कालीन जिलाधिकरी और पुलिस अधीक्षक किन भाजपा नेताओं के इशारे पर बलात्कारी कुलदीप सिंह सेंगर की मदद कर रहे थे।
अजय कुमार लल्लू ने आगे कहा कि उस समय भाजपा सरकार के कई मंत्री और विधायक खुले तौर पर बलात्कारी कुलदीप सेंगर का बचाव कर रहे थे। क्या योगी आदित्यनाथ इन विधायक मंत्रियों पर भी कोई कार्यवाही करेंगे? ज्ञात हो कि इसी मामले में तत्कालीन DM और 2 एसपी दोषी पाए गए (अदिति सिंह,पुष्पांजलि और नेहा पांडेय) उन्नाव केस में CBI ने लापरवाही का दोषी माना
राज्य सरकार से विभागीय जांच की सिफारिश की, मिलीभगत, आरोपियों को बचाने का आरोप रेप पीड़िता ने DM, SP से शिकायत की थी, केस दर्ज नहीं हुआ था बाद में रेप पीड़िता के पिता की हत्या भी हुई अदिति सिंह अभी हापुड़ जिले की डीएम हैं पुष्पांजलि अभी एसपी रेलवे गोरखपुर हैं नेहा पांडेय आईबी में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं।
मामले की जांच कर रही सी बी आई ने की बड़ी कार्यवाही
एक आई ए एस , दो आई पी एस सहित , व अपर पुलिस अधीक्षक के खिलाफ भी कार्यवाही की सिफारिश इससे पूर्व सी ओ सफीपुर कुँवर बहादूर सिंह व माखी के पूर्व थानां प्रभारीयो में धर्म प्रकाश शुक्ला, व एस आई दिग्विजय सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
बता दे माखी कांड में तत्कालीन 2009 बैच की आईए एस जिलाधिकारी अदिती सिंह जो कि इस समय हापुड़ जिलाधिकारी है वह 24 जनवरी से 2017 से 26 अक्टूबर 2017 तक उन्नाव जिलाधिकारी रही इसी बीच पीड़िता ने पूर्व विधायक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे वही जिले मे पूर्व में रही पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय , पुस्पाजली सिंह व जिले के पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक अष्ट भुजा सिंह के कार्यवाही की सिफारिश की है ।







