समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य एस.आर.एस.यादव का कोरोना संक्रमण से देहान्त

लखनऊ (उत्तर प्रदेश उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य श्री एसआरएस यादव का कल रात में कोरोनावायरस कारण पीजीआई लखनऊ में निधन हो गया
आज कुशीनगर समाजवादी पार्टी कार्यालय जिला अध्यक्ष डॉ मनोज यादव जी के निर्देश पर बजरंगी यादव के नेतृत्व में 2 मिनट का मौन धारण कर के श्री यादव की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवार को इस गंभीर संकट की घड़ी में धैर्य रखने की भगवान से प्रार्थना की गई श्री एसआरएस यादव पार्टी में आने के बाद से लेकर अपने जीवन के अंतिम समय तक पूरे समर्पित भाव से पार्टी की सेवा में लगे रहे समाजवादी पार्टी कार्यालय उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हुआ पार्टी संबंधित विभिन्न मुद्दों पर अपनी सतीश और निष्पक्ष राय रखते थे उनके निधन से समाजवादी पार्टी को अपूर्ण क्षति हुई है उनके सम्मान में समाजवादी पार्टी कुशीनगर कार्यालय का झंडा आधा झुका दिया गया है उपस्थित रहे अजीत सिंह यादव सदाम अहमद अरस्तु जमाल मनोज यादव छात्र नेता ओम प्रकाश यादव सुधीर सिंह मोहम्मद सरताज अली शाहनवाज आलम निक्कू सिंह ठाकुर राम प्रताप यादव सूरज यादव प्रतीक और नितेश यादव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here