सुल्तानपुर (उ.प्र ब्युरो चिफ एजाज अहमद) – दिनांक-09.09.2020 को थाना क्षेत्र-चांदा अन्तर्गत ग्राम-फरमापुर में बच्चो की टाँफी की दुकान पर अमित कुमार शुक्ला पुत्र सूर्यप्रकाश शुक्ला उम्र-39वर्ष व हरिशचन्द्र खरवार पुत्र राधेश्याम खरवार उम्र-45 वर्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ तभी अमित कुमार का छोटा भाई अनूप शुक्ला भी वहाँ पहुँच गया । हरिशचन्द्र खरवार द्वारा चाकू मारकार 01.अनूप शुक्ला उम्र-22 वर्ष 02.अमित कुमार शुक्ला उम्र-39वर्ष पुत्रगण सूर्यप्रकाश शुक्ला को घायल कर दिया जिन्हे वास्ते ईलाज जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ छोटे भाई अनूप शुक्ला उम्र-22 वर्ष को डाक्टर ने जाँचोपरान्त मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई की स्थिति सामान्य है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा मजरुब से,उनकी पत्नी से,उनकी माँ से वार्ता की गयी लेकिन स्वयं मजरूब ने, उनकी पत्नी व माँ ने किसी तरह के विवाद से इन्कार किया। पुलिस की 05 टीमें आरोपी को पकड़ने के लिये लगायी गयी है। शेष विधिक कार्यवाही की जा रही है।







