सुल्तानपुर (उ.प्र ब्युरो चिफ एजाज अहमद) – आज दिनांक-11.09.2020 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद-सुलतानपुर द्वारा आपरेशन इन्द्रधनुष के अन्तर्गत जनपद की समस्त सीमाओं को सील कर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। महोदय द्वारा स्वयं थाना को0नगर क्षेत्र के अन्तर्गत पयागीपुर में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियो/वाहनों को पर्याप्त पुलिस बल के साथ चेक कर कड़ाई से पूछताछ की गयी व पुलिस द्वारा शीशे पर लगी काली फिल्म उतरवा कर लोगो को मास्क लगाने हेतु बताया गया ।







