जिलाधिकारी ने आज जनता दर्शन के दौरान जन सामान्य की सुनी समस्याएं।

सुल्तानपुर (उ.प्र ब्युरो चिफ एजाज अहमद) – 11 सितम्बर शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में पूर्वान्ह 11 बजे से जनता दर्शन के दौरान आये हुए सभी फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारी के पास भेजने का निर्देश वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट को दिये।
जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में आये से फरियादियों से अपील की कि कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिये सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते रहें व मास्क अवश्य पहनें तथा अपने घरों में साफ-सफाई व सेनेटाइजेशन पर नियमित रूप ध्यान रखें। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में आए प्रत्येक व्यक्तियों का कोरोना वायरस टेस्ट कराने के उपरांत उनकी समस्याओं को सुना। इस मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट प्रमोद कुमार श्रीवास्तव सहित जन सामान्य उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here