अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस संग वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

सुल्तानपुर उ.प्र (ब्युरो चिफ एजाज अहमद) – गैर इदारतन हत्या का वांछित अभियुक्त चढा पुलिस के हत्थे, अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस संग पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा के आदेश पर जिले भर में चल रहे ऑपरेशन इन्द्र धनुष के तहत जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी भुपेन्द्र सिंह की अगुवाई में निकली पुलिस टीम के हाथ लगी सफलता ।
बिरसिंहपुर चौकी प्रभारी मो अकरम खान ने घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में पाई सफलता,गश्त पर निकले चौकी प्रभारी बिरसिंहपुर मो अकरम खान को मय मुखबिर वांछित अभियुक्त को देखे जाने की मिली सूचना,अपने टीम का कुशल नेतृत्व करते हुए घेराबन्दी कर चमन पाण्डेय पुत्र राम नारायण पाण्डेय निवासी बढ़ौनाडीह थाना मोतिगरपुर को बिरसिंहपुर सिक्स लेन पुलिया के समीप से गिरफ्तार करते हुए एक 315 बोर देशी अवैध तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस भी किया बरामद,गिरफ्तार इस वांछित अभियुक्त पर कोतवाली जयसिंहपुर में धारा 307/34,147,427,506 के तहत मुकदमा है पहले से दर्ज,पुलिस इस अभियुक्त को कई दिनों से रही थी तलाश,चौकी प्रभारी बिरसिंहपुर के क्षेत्र में सक्रिय गश्ती से गिरफ्तार हुआ वांछित अभियुक्त,गिरफ्तार इस वांछित अभियुक्त को पुलिस जेल भेजने की तैयारी में जुटी,गिरफ्तारी में उप निरीक्षक मो०अकरम खान, कांस्टेबल हरिश्चंद्र, ऋषिकेश सिंह की रही अहम भूमिका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here