लखनऊ (उत्तर प्रदेश उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – शहीद पथ पर रमाबाई अम्बेडकर मैदान के सामने एक चलती गाड़ी में आग लग गयी जिससे गाड़ी पूरी तरह जलने लगी । मौके पर पुलिस प्रशासन व फायर बिग्रेड की गाडी ने पहुंच कर आग बुझाई । हालांकि जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी । खबर लिखने तक आग लगने के कारणों का स्पष्टीकरण नही हो सका । गाड़ी में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं ।







